सिवनी, दिसम्बर 8 -- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। कुरई ब्लॉक स्थित गोपालगंज के पास आमगांव में एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया है। ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला यह विमान रेडबर्ड एविएशन कंपनी का बताया जाता है। यह विमान शाम को लड़खड़ाते हुए अचानक नीचे आया और हाई वोल्टेज तार से टकराकर गिर गया। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।टकराते ही निकली चिंगारियां हादसा शाम को लगभग 6:30 बजे हुआ। लोगों ने बताया कि उड़ान अभ्यास के दौरान विमान अचानक लड़खड़ाने लगा। विमान 33 केवी हाई वोल्टेज तार से टकरा गया। इसके बाद जोरदार आवाज हुई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। विमान के डैने बिजली के तार से टकरा गए। टकराते ही चिंगारियां निकलीं।पहले दो बार पलट चुके हैं विमान स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी दो बार ट्रेनी विमान रनवे पर दौड़त...