आगर मालवा, जनवरी 8 -- मध्य प्रदेश के आगर मालवा के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पुजारियों से विवाद के बाद सुसनेर एसडीएम सर्वेश यादव से मंदिर संबंधी प्रभार ले लिया गया है। मंदिर में हवन पूजन कराने वाले पुरोहित समाज का आरोप था कि एसडीएम उन्हें धमकाते थे। विरोध में पुरोहित समूह ने मंदिर के सभी अनुष्ठान और हवन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए थे। विवाद बढ़ने पर कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए एसडीएम से मंदिर समिति का प्रभार वापस ले लिया और डिप्टी कलेक्टर को सौंप दिया। हालांकि एसडीएम ने आरोपों को गलत बताया है। खबर अपडेट हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...