देवास, दिसम्बर 24 -- मध्य प्रदेश के देवास जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दंपती ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। खातेगांव के सतवास में प्रशासन की टीम जब एक निर्माण हटाने पहुंची तो विवाद बढ़ गया और दंपती ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे पति-पत्नी को इंदौर रेफर किया गया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने बस स्टैंड पर चक्काजाम कर दिया और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जेसीबी पर पथराव भी किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दोपहर के वक्त देवास जिले के खातेगांव स्थित सतवास के वार्ड क्रमांक 5 में तहसीलदार अरविंद दिवाकर के नेतृत्व में जब नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वहां रहने वाले संतोष व्यास और उनकी पत्नी जयश्री व्यास ने इस कार्रवाई का कड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.