गुड़गांव, फरवरी 22 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। अपराध शाखा सेक्टर-43 ने भीड़भाड़ वाले इलाके में महिलाओं से चोरी करने के आरोप में मध्य प्रदेश के कड़िया गिरोह की आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश से चोरी करने की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश के कड़िया गैंग से जुड़ी हैं। वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों और मार्केट में महिलाओं से चोरी की वारदात को अंजाम देती हैं। इन महिलाओं की पहचान राधिका भनेरिया, ज्योति, गायत्री बाई, सुनीता बाई, रामकली, जूली भनेरिया, जीविका और गोरी सिसोदिया के रूप में हुई। सभी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली हैं। आरोपी रामकली पर मध्य प्रदेश में तथा जूली पर दिल्ली में पहले भी मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.