वार्ता, फरवरी 1 -- मध्यप्रदेश में बैतूल जिले की धार्मिक नगरी मुलताई में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। केवल दो दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में कुत्तों के हमलों में 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या बच्चों की है। इस घटना से पूरे नगर में दहशत का माहौल है और नागरिकों में नगर पालिका के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल जाते और खेलते समय बच्चों पर कुत्तों के झुंड अचानक हमला कर रहे हैं। एक नाबालिग बच्ची पर कुत्तों ने सामूहिक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। कई अन्य बच्चे भी घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचे। लगातार बढ़ते मामलों के चलते सिविल अस्पताल में आपात स्थिति बन गई। डॉक्टरों को अतिरिक्त ...