बक्सर, दिसम्बर 15 -- बक्सर। मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विरूद्ध सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। यह परिवार समाजसेवी नंद कुमार तिवारी ने किया है। यह परिवाद आईएएस के विवादित बयान पर कराया गया है। आईएएस संतोष वर्मा ने बयान दिया था कि जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं कर दें या उससे उसका संबंध नहीं बना लें तब तक एससीएसटी के परिवार को आरक्षण मिलना चाहिए। इस बयान से कई लोग आहत हुए थे। इससे नाराज नंद कुमार तिवारी ने कोर्ट में परिवाद दायर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.