वाराणसी, नवम्बर 27 -- वाराणसी। नमोघाट पर होने वाली दैनिक सांस्कृतिक संध्या में गुरुवार को मध्य प्रदेश की सिद्धि तिवारी का सुमधुर शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने गायन की शुरुआत सरस्वती वंदना से की। राग यमन में निबद्ध राम भजन 'रघुवर तुमको मेरी लाज' और 'शंकर तेरी जटा' से गायन को विस्तार दिया। 'ज्योत से ज्योत जलाते चलो' भजन से उन्होंने गायन को विराम दिया। उनके साथ तबला पर राकेश रोशन तथा हारमोनियम पर उज्ज्वल सहनी ने संगत की। संचालन तरुण कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अंशुमन महाराज ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...