जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जमशेदपुर। आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड द्वारा आयोजित महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें संस्करण में टीम स्वर्णरेखा ने रोमांचक फाइनल में कवच को 11 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। महादेव खेल प्रांगण में खेले गए मैच में स्वर्णरेखा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट पर 77 रन बनाए। सुशील टुडू ने 58 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।लक्ष्य का पीछा करते हुए कवच की टीम 3 विकेट पर 66 रन ही बना सकी। सुशील टुडू ने दो विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज और फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। राकेश महतो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मानिक सरदार सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने।टूर्नामेंट में दस टीमों ने भाग लिया। निदेशक निर्मल अग्रवाल और सीईओ अर...