पूर्णिया, जनवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हित में राज्य सरकार द्वारा अहम निर्णय लिया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा लागू एमनेस्टी पॉलिसी में आवेदन की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर 2025 से बढ़ाकर 31 मार्च 2026 किए जाने पर लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संगठन ने इसे उद्यमियों के लिए बड़ी राहत करार दिया है। लघु उद्योग भारती बिहार के प्रदेश सचिव विक्रम कुमार सिन्हा ने इस निर्णय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला राज्य के हजारों छोटे एवं मध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.