जमशेदपुर, फरवरी 13 -- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता मानगो, आदित्यपुर और जुगसलाई निकाय चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि इस बार चर्चा का केंद्र बन गई है। एमडी चिकित्सक से लेकर स्नातकोत्तर, एलएलबी, इंटर और मैट्रिक तक शिक्षित उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे चुनाव में योग्यता बनाम जनाधार की बहस तेज हो गई है। मानगो में मेयर पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें डॉ. वनिता सहाय एमएस डीजीओ चिकित्सक हैं, वहीं कुछ प्रत्याशी स्नातक, स्नातकोत्तर और इंटरमीडिएट शिक्षित हैं। कुमकुम श्रीवास्तव (पीजी), शाइस्ता परवीन ऊर्फ जेबा खान(एमए), नौशीन खान (स्नातक), जसप्रीत कौर (स्नातक) और बीनोती हांसदा (पोस्ट ग्रेजुएट) जैसी उम्मीदवार उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। वहीं कुछ प्रत्याशी मैट्रिक, नन-मैट्रिक या अशिक्षित भी हैं, जो सामाजिक जुड़...