मेरठ, जनवरी 20 -- ऊर्जा भवन में मंगलवार को प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने पश्चिमांचल के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। ऊर्जा भवन में आयोजित जनसुनवाई में एमडीपीवीएनएल रवीश गुप्ता समेत तमाम अफसर मौजूद रहे। बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों से उपभोक्ता जनसुनवाई में पहुंचे। एमडी ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और उनका समाधान कराया। इस दौरान निदेशक संजय जैन, एनके मिश्रा, मुख्य अभियंता मनीष चोपड़ा, गुरजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद, अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, धर्मवीर सिंह, महेश कुमार, सौरभ मंगला, विपिन कुमार सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.