पटना, जून 15 -- बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के एमडी राहुल कुमार ने 132/33 केवी करबिगहिया ग्रिड सब-स्टेशन का निरीक्षण किया। इस ग्रिड से राजधानी पटना के केन्द्रीय क्षेत्र, वीआईपी इलाकों तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इस ग्रिड का संचालन केवल महिलाएं करती हैं। कंपनी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान एमडी ने तकनीकी संचालन, शिफ्ट ड्यूटी, निगरानी व्यवस्था सहित ग्रिड की लोड क्षमता और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। चूंकि करबिगहिया ग्रिड का फिलहाल एकमात्र स्रोत है, जिससे यह और भी संवेदनशील है। इसलिए उन्होंने एक वैकल्पिक स्रोत के लिए एक नए ग्रिड का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही पटना के चारों नए गैस इंसुलेटेड सिस्टम ग्रिडों की तकनीकी समीक्षा करने को कहा गया है ताकि किसी प्रकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.