मेरठ, दिसम्बर 24 -- मंगलवार को ऊर्जा भवन में एमडी रवीश गुप्ता ने संभव कार्यक्रम के तहत जन-सुनवाई में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और अधिकांश का मौके पर समाधान कराया। मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं गाजियाबाद से आए उपभोक्ताओं ने अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए। जन-सुनवाई के दौरान बिल संबंधी, मीटर संबंधी, विद्युत आपूर्ति संबंधी आदि कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कई का मौके पर ही समाधान कर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष लंबित प्रकरणों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। एमडी ने बताया कि पांच अगस्त 2025 से अब तक कुल 794 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमे से 719 आवेदनों का समाधान कराया जा चुका है। जनसुनवाई में निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, मुख्य अभियन्ता देवेन्द्र चन्द्र वर्मा, सगीर अहमद, गुलाब सिंह, मु...