कानपुर, फरवरी 11 -- सीएनजी बस सेवा बंद होने से कोई पांच महीने से बेरोजगारी का दंश झेल रहे संविदा चालक और परिचालकों ने लगातार तीसरे दिन क्षेत्रीय दफ्तर परिसर में धरना दिया। आरोप लगाया कि एमडी ने सभी चालकों, परिचालकों को समायोजित करने का निर्देश दिया था पर रोडवेज कानपुर रीजन के आरएम महेश कुमार ने अमल नहीं किया। इससे नाराज होकर संविदा चालकों और परिचालकों ने धरना दिया। रोडवेज चालक और परिचालकों ने धरने के दौरान मुख्यालय का आदेश लागू करो, टालमटोल बंद करो, अनुबंध गायब नहीं, जिम्मेदारों का पर्दाफाश करो के नारे लगा रहे थे। कर्मचारियों ने एलान किया है कि होली सिर पर है। चालक, परिचालक बेरोजगार है। रोडवेज में समायोजन न किया गया तो सड़कों पर उतरना मजबूरी होगा। यहां अभिनव शुक्ल, रवीशंकर, नवीन कुमार, नरेश कुमार, श्रवण शुक्ल और धर्मेंद्र पाठक आदि रहे।

ह...