बोकारो, फरवरी 20 -- एमडीए-2026 कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कसमार प्रखंड में फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा सेवन अभियान चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार की टीम ने सरकारी कार्यालयों, पुलिस थाना, बैंकों, जेएसएलपीएस कार्यालयों और प्रखंड मुख्यालय स्थित आवासों में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों को फाइलेरिया रोधी दवा की एकल खुराक खिलाई। इसी क्रम में कसमार के अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह को भी उनके आवास पर दवा दी गई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो एक बार होने पर जीवन भर परेशान कर सकती है। इससे व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अंचलाधिकारी ने कहा कि फाइलेरिया से बचने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका एमडीए कार्यक्रम के तहत साल में एक बार दी जाने वाली डीईसी और एल्बेंडाजोल दवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.