गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा। पिछले फरवरी से शुरू हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के तहत गढ़वा थाना में अर्बन स्पेशल प्लान के अंतर्गत विशेष दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पिरामल टीम के शालिनी झा और दो छात्र बतौर दवा प्रशासक सक्रिय रूप से शामिल हुए। अभियान के दौरान थाना में एसडीपीओ, थाना प्रभारी, एसआई, जवान को एमडीए की दवा खिलाई गई। एसडीपीओ नीरज कुमार सहित सभी अधिकारियों ने स्वयं दवा का सेवन कर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। उसके पश्चात थाना परिसर में मौजूद आगंतुकों को भी दवा दी गई। प्रारंभ में संकोच करने वाले व्यक्तियों को समझा कर दवा सेवन के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन विभागीय समन्वय, युवाओं की भागीदारी और सामुदायिक सहयोग का सशक्त उदाहरण रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.