मेरठ, फरवरी 4 -- गंगानगर आई ब्लॉक में चोरों ने एमडीए मेट के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदीके आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। गंगानगर के आई ब्लॉक निवासी राकेश कश्यप एमडीए में मेट है। बीते शनिवार शाम राकेश पत्नी शोभा कश्यप के साथ सीतापुर जिले के संधना गांव में रिश्तेदारी में शादी में गए थे। मंगलवार अलसुबह साढ़े तीन बजे चोर उनके बंद मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ अंदर घुस गए। करीब डेढ़ घंटे तक कमरे व सेफ को खंगालते रहे। एक लाख की नगदी समेत 10 लाख की कीमत के जेवरात, बैट्री, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो राकेश कश्यप को जानकारी दी। इसके बाद नोएडा से राकेश कश्यप के बच्चे घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। राकेश के बेटे सुमित ने ग...