शामली, जनवरी 22 -- मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने शामली के सटे बनत कस्बे में विकसित हो रही अवैध कालोनियों की प्लाटिंग को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। एमडीए की टीम ने पुलिस बल के साथ आठ और चार बीघा में दो कालोनियों की प्लाटिंग ध्वस्त किया। गत बुधवार शाम को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कस्बा बनत पहुंचकर अवैध रूप से काटी जा रही कालोनियों को ध्वस्त करा दिया। उन्होने बताया कि महेन्द्र पुत्र अतलू और शौकेन्द्र मलिक पुत्र किशनलाल ने ग्राम बनत, पुराने एसडीएम आवास से पहले हाईवे के पास लगभग 4 बीघा भूमि पर, जबकि अमीर अली पुत्र मसूर अली और राजवीर सिंह ठाकुर ने ग्राम बनत में लगभग 8 बीघा भूमि पर अनाधिकृत प्लॉटिंग का निर्माण किया था।इससे पहले दोनों अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन भू-स्वामी और प्लॉटिंगकर्ता ने आदेशों...