बोकारो, जनवरी 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में एमडीए 2026 का सफल संचालन को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को दिया गया। पेटरवार प्रखंड क्षेत्र में आगामी 10 से 25 फरवरी तक मनाया जाना है। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के अरजुवा, तेनुघाट, घरवाटाड, चरगी, उलगड्डा, पतकी एवं मायापुर पंचायत के आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। पीरामल से एमडीए कोऑर्डिनेटर बसंत कुमार, स्वास्थ्य विभाग से मलेरिया पर्यवेक्षक विजय रजक, एमपीडब्ल्यू ज्ञानी प्रसाद ने एमडीए के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि इस अभियान के दौरान दो वर्ष से ऊपर सभी लोगो को उम्रवार दवा खिलाई जानी है, केवल दो वर्ष से नीचे बच्चे, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को फाइलेरिया रोधी दवा नही खिलाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.