मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित विकास प्राधिकरण कार्यालय में गुरुवार को आयोजित की जाने वाली एमडीए बोर्ड की बैठक किन्हीं कारणों के चलते एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। बोर्ड बैठक अब शुक्रवार छह फरवरी को प्राधिकरण कार्यालय में होगी। इसमें शिवालिक योजना में फेज-2 के लिए जमीन खरीद में लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू किए जाने समेत कई प्रमुख मामले बोर्ड में रखे जाएंगे। लैंडपूलिंग पॉलिसी में जमीन के बदले किसान को प्लॉट आवंटित किए जाते हैं। इसके अलाव मानदेय पर रखे गए कर्मचारियों की संविदा बढ़ाए जाने का भी मामला बोर्ड बैठक में प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। गोविंदपुरम योजना में अवशेष बची जमीन की खरीद के लिए भी बोर्ड की अनुमति ली जाएगी। विज्ञापन निकालने के बाद भी प्राधिकरण की ऐसी प्रापर्टी जो बिक नहीं पा रही है, ऐसी प्रापर्टी को सस्ता करने के साथ...