अमरोहा, नवम्बर 27 -- गजरौला। बुधवार को एमडीए की जेसीबी अवैध प्लाटिंग पर गरजी। कई स्थानों पर प्लाटिंग ध्वस्त कराई गई। एमडीए जेई राजीव गोविल ने बताया कि जाहिद द्वारा एमडीए के पीछे की जा रही प्लाटिंग अवैध थी। नक्शा मांगने पर प्लाटिंग करने वाले नक्शा नहीं दिखा सके। जेसीबी से प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया। यहां पर करीब दस बीघा में प्लाटिंग की जा रही थी। दूसरी जगह कुमराला चौकी के पास लगभग 2000 स्क्वायर मीटर एरिया में शंकर चौहान द्वारा प्लाटिंग की जा रही थी, वह भी अवैध मिली। वहां भी जेसीबी से प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया। दिल्ली रोड पर भी हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया है। एमडीए की टीम के साथ थाना पुलिस भी मौजूद रही। जेई ने बताया कि आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्...