देवघर, जनवरी 17 -- देवघर। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम 2026 की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहनपुर के अंतर्गत प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनपुर ने की। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मोहनपुर डॉ. श्याम सुंदर सिंह, एमटीएस अखिलेश कुमार तिवारी, पिरामल के सागर साव, बीटीटी अभिषेक ठाकुर, सीएससी मोहनपुर के कर्मचारी रौशन कुमार एवं शैलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के समन्वय और तैयारी पर चर्चा की गई। एमडीए कार्यक्रम दिनांक 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इसमें 2 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को डीइसी और एल्बेंडाजोल की दवा वितरित की जाएगी।...