साहिबगंज, फरवरी 5 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज गुरूवार को ग्राम स्तर के धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने की। बैठक का उद्देश्य समुदाय में आगामी 10 फरवरी से चलने वाले एमडीए कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में नियमित टीकाकरण, मलेरिया, कालाजार, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात जांच, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से बीपीएम विष्णु भगत, एमटीएस मनोहर पंडित, बीटीटी शंभू दत्ता, एमपीडब्ल्यू, सहिया, साहिया साथी प्रमिला देवी, माला देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.