पाकुड़, जनवरी 22 -- महेशपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में गुरूवार को 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले एमडीए-आईडीए 2026 अभियान के तहत दवा प्रशासक - 1, दवा प्रशासक - 2, सेविका, सहायिका, सहिया, वॉलेंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कुल 50 प्रतिभागी स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू, एमटीएस आलमगीर शेख उपस्थित थे। प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि फाइलेरिया की दवा अपने-अपने क्षेत्र में दो वर्ष से साठ वर्ष के लोगों को अपने सामने दवा खिलानी है। वैसे लोगों को दवा नहीं खिलानी है जिनकी उम्र दो वर्ष से कम हो, किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो, गर्भवती महिला या अत्यंत कमजोर व्यक्ति हों, इस बात पर विशेष ध्यान रखना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.