आरा, दिसम्बर 18 -- बिहिया। निज संवाददाता पीएम श्री उच्च विद्यालय बिहिया में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों (कुल 103) ने भाग लिया। अध्यक्षता बीईओ मनोज कुमार ने की। इसमें पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि रितेश राज की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान एमडीए कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि जिले में 10 से 13 फरवरी तक आशा दीदी की ओर से विद्यालयों में बूथ के माध्यम से सभी बच्चों को दवा दी जाएगी। इसके बाद 14 फरवरी से अगले 14 दिनों तक आशा दीदी घर-घर जाकर सभी लोगों को दवा खिलाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...