सीतामढ़ी, फरवरी 25 -- सीतामढ़ी। जिले के विभिन्न प्रखंडों के पांच स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना में पाई गई गंभीर अनियमितताओं को लेकर संबंधित प्रधानाध्यापकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्थापना सह एमडीएम डीपीओ मनीष कुमार सिंह के औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थिति, पोषाहार वितरण व अभिलेख संधारण में कई गड़बड़ियां उजागर हुईं। डीपीओ श्री सिंह ने कहा है कि 22 व 23 फरवरी को किए गए निरीक्षण में प्रावि परछइया मुस्लिम टोल, मवि गौसनगर उर्दू (रुन्नीसैदपुर), मवि सोनबरसा कन्या, मवि सोनबरसा तथा मवि धनकौल बुजुर्ग (बाजपट्टी) में व्यापक अनियमितताएं पाई गईं। प्रावि परछइया मुस्लिम टोल में नामांकित 155 छात्रों में से 96 की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन मौके पर मात्र 62 छात्र मिले। अंडा वितरण नहीं हुआ था और खाद्यान्न स्टॉक में भी अंतर पाया गया। विद्यालय मे...