कौशाम्बी, फरवरी 13 -- सरकारी विद्यालय का गुरुवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। एमडीएम शेड में धूल देखकर बिफर पड़े। उन्होंने प्रधानाध्यापक को चेतावनी भी दी। डीएम मधूसुदन हुल्गी गुरुवार को अचानक प्राथमिक विद्यालय गौरा डेरा का निरीक्षण करने पहुंच गए। यह देखकर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के होश उड़ गए। प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र सिंह, सहायक अध्यापक तनय तिवारी, सहायक अध्यापिका प्रतिभा देवी और शिक्षामित्र रीता देवी उपस्थित मिलीं। विद्यालय में पंजीकृत 63 बच्चों के सापेक्ष 51 बच्चे मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक बच्चों को एमडीएम शेड के बारामदे में दोपहर का भोजन परोस रहे थे। जहां अत्याधिक धूल होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। बताया गया कि विद्यालय के सामने राम वन गमन मार्ग का निर्माण कार्य होने से विद्यालय में धूल अत्याधिक आती है। प्रतिद...