रांची, दिसम्बर 6 -- खूंटी, संवाददाता। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार राम के अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मध्याह्न भोजन योजना किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेन्यू के अनुसार नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जाए और थाली में हरी सब्जियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यालयों में पोषण वाटिका को हरा-भरा रखने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर से रसोइयों की संभावित हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय...