सहरसा, मई 24 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के बाद भी नवहट्टा अंचल में चल रहे मध्यान्ह भोजन योजना संचालन में एनजीओ द्वारा बच्चों को अंडा का वितरण नही किया जा रहा है। स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन वितरण करने के लिए डेढ़ साल से अधिकृत एनजीओ द्वारा विभागीय निर्देश के प्रतिकूल होकर बच्चों को अंडा के बजाय महज एक केला बांट कर खानापूर्ति की जा रही है। महीनों से विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना में अंडा वितरण नही करने को लेकर विद्यालय के हेडमास्टर व बच्चों सहित अभिभावकों द्वारा लगातार एनजीओ के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई जा रही है लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। शुक्रवार को अनिवार्य रूप से बच्चों को दी जाने वाली अंडा को लेकर नगर पंचायत नवहट्टा के विभिन्न विद्यालयों में की गई पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.