सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- सीतामढ़ी, । जिले के स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में फल व सब्जी आपूर्ति के लिए भेंडर चयन में अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभागीय दिशा-निर्देशों की अवहेलना के आरोप में बोखड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय पतनुका के प्रधानाध्यापक शंभुनाथ ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्थापना सह एमडीएम डीपीओ मनीष कुमार सिंह ने कहा है कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के तहत फल एवं सब्जी आपूर्ति के लिए चयनित भेंडर प्रदीप राय हैं, जो उसी विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत हैं। डीपीओ ने बताया है कि मध्याह्न भोजन योजना बिहार के निदेशक द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार किसी भी परिस्थिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, संबंधित कर्मी या उनके परिवार व निकट संबंधी को भेंडर के रूप में चयनित नहीं ...