लखीसराय, दिसम्बर 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के दो स्कूलों में मध्याह्न भोजन को लेकर छात्रों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा जब परोसी गई खिचड़ी में कीड़े पाए गए। प्राथमिक विद्यालय हनुमान नगर एवं मध्य विद्यालय किऊल बस्ती में छात्र-छात्राओं ने एमडीएम खाने से मना कर दिया और विद्यालय परिसर में हंगामा कर दिया। घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में भी आक्रोश देखा गया। प्राथमिक विद्यालय हनुमान नगर में मामला तब तूल पकड़ लिया जब खिचड़ी में कीड़े दिखने पर अधिकांश बच्चों ने थाली वापस कर दी। हंगामा की सूचना पर प्रधानाध्यापक शंभू सिंह ने इसकी शिकायत रॉयल मानव मित्र सेवा समिति एनजीओ से की। शिकायत के बाद एनजीओ की ओर से दूसरी बार खिचड़ी भेजी गई, लेकिन बच्चों में आक्रोश इतना अधिक था कि वे इसे खाने को तैयार नहीं हुए। शिक्षिका ने छात्रों को समझाने की क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.