जामताड़ा, दिसम्बर 17 -- एमडीएम अच्छादन का प्रतिशत बढ़ाए : बीडीओ कुंडहित, प्रतिनिधि। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याहन भोजन) योजना के स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के अधिकतर सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में छात्रों के आच्छादन की स्थिति, विद्यालयों द्वारा की जा रही एसएमएस प्रविष्टियों, शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई की व्यवस्था, मध्यान भोजन मेनू तथा निर्धारित मात्रा में भोजन संचालन की स्थिति,आईएफए गोली, रागी मड़वा लड्डू, पंक्तिबद्ध तरीके से भोजन खिलाने, गैस सिलेंडर से भोजन बनाने, सभी अभिलेखों को अपडेट रखने पर विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री पोषण मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत...