मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी समेत सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक चौथे सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा 19 से 23 जनवरी तक होगी। बिहार इंजीनियरिंग विवि ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के बाद एमआईटी में एमटेक के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वह छात्रों को परीक्षा फार्म भराने की जानकारी दे दें। बिहार इंजीनियरिंग विवि ने 27 जनवरी तक सभी परीक्षा फार्म विवि में जमा करने का निर्देश इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्यों को दिया है। एमआईटी में मशीन डिजाइन, थर्मल इंजीनियरिंग, जियो टेक्निकल इंजीनियरिंग, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एनर्जी सिस्टम और ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग में एमटेक की पढ़ाई होती है। एमआईटी में एमटेक में कुल 120 सीटें हैं। एमटेक के अलावा इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीट...