पाकुड़, दिसम्बर 2 -- उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल, पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमटीसी (मलन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) के रिनोवेशन हेतु उपायुक्त ने उपाधीक्षक, सदर अस्पताल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की किचेन का भी अवलोकन किया गया, जहां मरीजों के लिए तैयार किए जा रहे खान-पान की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। किचन स्टाफ को भोजन की स्वच्छता, समय पर वितरण और पोषण मानकों का पालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। सदर अस्पताल परिसर की स्वच्छता, मरीज सेवाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल की सभी सेवाओं का स्तर उच्च बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.