नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में दिल्ली नगर निगम के एमटीएस कर्मियों से शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने निगम कर्मियों के वेतन वृद्धि के निर्णय को लेकर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार 'कर्मयोगी के सम्मान' को सुशासन का मूल मंत्र मानकर कार्य कर रही है। हमारे लिए हर कर्मचारी केवल व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि विकसित दिल्ली के निर्माण का आधार स्तंभ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की सेवा में समर्पित इन कर्मयोगियों का सम्मान और सशक्तिकरण, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।सरकार चाहती है कि आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला कभी दोबारा न हो। कर्मचारियों की मेहनत से दिल्ली बेहतर तरीके से चल रही है। दिल्ली क...