नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम के पांच हजार से अधिक मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) और घरेलू प्रजनन जांचकर्ता (डीबीसी) कर्मचारी एक सप्ताह से विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को निगम मुख्यालय के गेट नंबर पांच के बाहर आठवें दिन भी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन से जुड़े निगम के एमटीएस, डीबीसी कर्मचारियों की मांग है कि निगम के सभी जोन में उन्हें एक समान वेतन जारी किया जाए। जब तक उनकी मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं निकलेगा और लिखित रूप से आदेश जारी नहीं किया जाएगा। तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस विरोध प्रदर्शन में सोमवार को यूनियन के प्रधान मदन पाल, महासचिव देवानंद शर्मा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...