जमशेदपुर, मार्च 4 -- मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (एमटीएमएच) के मरीजों को अब उसी अस्पताल में ऑपरेशन की भी सुविधा मिलेगी। उन्हें इसके लिए कोलकाता या रांची जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सोमवार को एक नए ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया। इस ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत अप्रैल 2025 में होगी। अस्पताल में आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज करा रहे मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा का लाभ मिलेगा। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण एनएबीएच दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया है और इसमें अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। सोमवार को उद्घाटन टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने किया। इसे गोल्डन जुबली ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स नाम दिया गया है। यह नाम एमटीएमएच की गोल्डेन जुबली के कारण दिया गया है। मेहरबाई टाटा मेमोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.