जमशेदपुर, फरवरी 4 -- विश्व कैंसर दिवस से एक दिन पहले एमटीएमएच ने अस्पताल परिसर के बाहर मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया। इसमें सर्विक्स, ब्रेस्ट और मुंह के कैंसर की विभिन्न लोगों की जांच नि:शुल्क की गई। यह कैंप पहले भी अन्य जगहों पर आयोजित किया जा चुका है। एमटीएमएच ने बताया कि जल्दी पता लगाना और रोकथाम कैंसर के खिलाफ सबसे प्रभावी उपाय हैं। कैंसर का शुरुआती स्तर पर पता लगाने के लिए अस्पताल की मोबाइल स्क्रीनिंग यूनिट वंचित समुदायों में घर-घर जाकर मुंह, सर्वाइकल और स्तन कैंसर की जांच सुविधा प्रदान कर रही है। यह पहल टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से मासिक आधार पर अगले दो वर्षों तक जारी रहेगी। जल्दी इलाज और जागरूकता बढ़ाने के लिए एमटीएमएच ने किशोरों, माता-पिता और शैक्षणिक संस्थानों को लक्षित कर बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। इस अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.