बरेली, दिसम्बर 24 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शहरवासियों के साथ-साथ सरकारी विभाग भी नगर निगम को लंबे समय से राजस्व हानि पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) के बैंक 14 खाते सीज कर दिए हैं। विश्वविद्यालय पर नगर निगम का करीब 16 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय जोन-तीन के अंतर्गत आता है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने वर्ष 2014-15 से अब तक निगम को टैक्स का भुगतान नहीं किया है। बीते कई वर्षों से लगातार पत्र भेजकर टैक्स जमा करने का अनुरोध किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम के राजस्व निरीक्षकों ने भी कई बार विश्वविद्यालय प्रबंधन से संप...