बगहा, फरवरी 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नगर के एमजेके कॉलेज में हुए भवन निर्माण मैं भ्रष्टाचार के आरोपो की जांच अब विश्वविद्यालय करेगा। इसे लेकर उच्च शिक्षा के निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर एनके अग्रवाल ने बिहार विश्वविद्यालय के कुल सचिव को दिशा निर्देश जारी कर दिया है उन्होंने जारी पत्र में कहा कि बिहार प्रदेश छात्र जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव आयुष कुमार तिवारी द्वारा महारानी जानकी कुमार महाविद्यालय के प्रचार के द्वारा भवन निर्माण कार्य में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार के संबंध में आरोप लगाए हैं। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाए। आयुष तिवारी द्वारा लगाए गए पत्र में कहा गया है कि महारानी जानकी कुवर महाविद्यालय पश्चिम चम्पारण के मॉडल कॉलेज के रूप में स्थित है, यह कॉलेज पश्चिम चम्पारण का ख्याति प्राप्त कॉलेज है, परंतु यह कॉलेज अभी तक एक प...