हरदोई, फरवरी 6 -- हरदोई। शहर के प्रमुख मार्ग एमजी रोड पर शुक्रवार को दोपहर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जाम के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और बाजार आने वाले लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा। सड़क किनारे अतिक्रमण, ई-रिक्शा और ऑटो के बेतरतीब खड़े रहने तथा वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई बार तो स्थिति यह रही कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि थोड़ी सी दूरी तय करने में आधा घंटा से अधिक समय लग गया। व्यापारियों का कहना है कि जाम के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। संजय, विमल, कमल, अशोक, सुशील समेत आदि स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यातायात पुलिस नियमित निगरानी कर...