फतेहपुर, दिसम्बर 27 -- फतेहपुर। पुरातन छात्र समागम के लिए शनिवार को छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने मंथन किया। शहर के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने चर्चा करते हुए तय किया कि 22 जनवरी को पुरातन छात्र समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 11 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन भी किया गया। बैठक में बुद्धराज धाकडी, शैलेंद्र शरन सिंपल, स्वरूप राज सिंह जूली, विवेक श्रीवास्तव, दिलीप पटेल, भूपेंद्र सिंह, नदीमउददीन पप्पू, दिनेश शर्मा, जैद अहमद, बाबूराम वाल्मीकि, कुलदीप भदौरिया को संयोजक बनाया गया। अध्यक्षता करते हुये छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि 1961 में महात्मा गांधी डिग्री कालेज की स्थापना हुई थी। उसके बाद छात्र संघ चुनाव शुरू हुए थे। पूर्व छात्रसंघ के पदाधिकारियों का अपने अप...