मोतिहारी, मार्च 24 -- मोतिहारी,निप्र। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के मीडिया अध्ययन विभाग के तत्वावधान में 24 मार्च को 'टीवी न्यूज़ का प्रभाव और चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी विश्वविद्यालय के बुद्ध परिसर स्थित बृहस्पति सभागार, बनकट में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक विवि के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव करेंगे। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में राजीव रंजन, टीवी पत्रकार व ब्रज मोहन सिंह, पत्रकार अपने विचार साझा करेंगे। स्वागत संबोधन मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा करेंगे। जबकि संगोष्ठी संयोजक डॉ. परमात्मा कुमार मिश्रा, सहायक प्रोफेसर, मीडिया अध्ययन विभाग धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। इस दौरान, कार्यक्रम में मीडिया अध्ययन विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.