गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता बालापार स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगी। वह आगामी 30 जून को गोरखपुर में दो दिन के प्रवास पर आ रही हैं। जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की औपचारिक सूचना मिल गई है। राष्ट्रपति गोरखपुर में दो दिन रहेंगी। जानकारी के अनुसार 30 जून को वह एम्स में पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। अगले दिन वह आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण के बाद महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय भी पहुंचेंगी। इस दौरान वह 1500 की क्षमता वाले ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगी। इसके अलावा आयुष विश्वविद्यालय में बना रहे पंचकर्म सेंटर और एकेडमिक बिल्डिंग का भी लोका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.