बोकारो, जनवरी 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम व राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम पर गुरूवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। मनोचिकित्सक डा. प्रशांत कुमार मिश्रा ने सकारात्मक तनाव व नकारात्मक तनाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सकारात्मक तनाव हमें समस्याओं का सामना करने के लिए प्रेरित करता है। अपने आपको तनाव से मुक्त रखने के लिए समय प्रबंधन के अनुरुप कार्य करें। सुगंध का सहारा लें। गर्म पानी से नहाएं। शराब का सेवन बिल्कुल नही करें। योग करें। सामान्य सा लगने वाला तनाव भी कई बीमारियों को जन्म देता है जिससे छुटकारा पाना आसान नही होता है। इसलिए छोटी-छोटी बातों को मन पर हावी न होने दें। जिला परामर्शी मो असलम ने सभी बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा ...