बोकारो, फरवरी 3 -- चित्र परिचय:04: समापन समारोह में शामिल मीडिया क्लब के सदस्य व प्राचार्य। बोकारो, प्रतिनिधि। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार में दस दिवसीय सिनेमेटिका 3.0 फिल्म उत्सव का समापन हुआ। दसवे दिन प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा सिनेमा मनोरंजन, शिक्षा व सामाजिक जागरुकता का सशक्त माध्यम है। यह समाज का दर्पण बन कर वास्तविकता, संस्कृति व विचार को दर्शाता है। प्रेरणादायक कहानियों के जरिए बच्चों की सोच में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। सिनेमा भारतीय संस्कृति को समृद्ध व वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करता है। यह देश की संस्कृति, परंपरा व ऐतिहासिक घटनाओं से परिचित कराता है। जिससे बच्चो के ज्ञान में वृद्धि होती है। मीडिया क्लब की प्रभारी सदफ़ नूरी व चंदा कुमारी ने कहा इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनावपूर्...