बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। एमजीएम स्कूल में बोकारो सिटी वूमेंस जूडो लीग का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया मिनिस्ट्री ऑफ़ स्पोर्ट्स के तत्वावधान में बोकारो जूडो संघ की ओर से किया गया। जिसका उद्घाटन श्रीअय्यप्पा पब्लिक स्कूल की प्राचार्य शैलजा कुमारी, एमजीएम स्कूल के प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीस, उप प्राचार्य रेखा बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी व डीएवी 6 की प्राचार्य अनुराधा सिंह ,बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव सिंह ने किया। झारखंड के विभिन्न जिलों से 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों का जोश मैच के दौरान देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच 36 स्वर्ण पदक, 36 रजत पदक व 60 कांस्य पदक का वितरण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बीच वितरित की गई। पदक विजेता खिलाड़ियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.