बोकारो, जनवरी 20 -- बोकारो। लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के ओपन थियेटर में छह से 11 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय स्कूली गतका प्रतियोगिता के फरी सोटी व्यक्तिगत स्पर्द्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल के वेदांत भारद्वाज ने कांस्य पदक हासिल किया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची व स्कूलों के अथक प्रयास से बोकारो के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वेदांत भारद्वाज ने प्रतियोगिता के नाकआउट राउंड में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 63-59 अंक से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने तेलंगाना के खिलाड़ी को 57-42 अंक से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। सेमीफाइ...