जमशेदपुर, फरवरी 15 -- एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी गई है। वे अब मूल नियुक्ति वाली जगह सरायकेला-खरसावां के सदर अस्पताल में सेवा रहेंगे। एमजीएम में उपाधीक्षक के रूप में डॉ. जुझार मांझी काम करेंगे। एमजीएम में कई वर्ष से डॉ. नकुल चौधरी उपाधीक्षक के रूप में काम कर रहे थे। पिछले दिनों निरीक्षण में आए संयुक्त सचिव ललित शुक्ला आए थे। निरीक्षण के दौरान वे डॉ. नकुल चौधरी पर काफी नाराज हुए थे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान साथ घूम रहे डॉ. चौधरी को हटा दिया और मीटिंग रूम के पास जाने को कहा था। मीटिंग में भी वे चौधरी पर काफी नाराज हुए। इसके बाद से उनकी प्रतिनियुक्ति को रद्द करने की चर्चाएं होने लगी थीं। करीब एक साल पहले जब अस्पताल साकची में चल रहा था, तभी डॉ. जुझार मांझी को एमजीएम उपाधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिय...