किशनगंज, फरवरी 8 -- किशनगंज। संवाददाता रविवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का एमजीएम मेडिकल कॉलेज व माता गुजरी यूनिवर्सिटी में भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल बीएसएफ गेस्ट हाउस से निकल कर एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। कॉलेज परिसर में उनके आगमन पर उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल,माता गुजरी यूनीवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत और अन्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात राज्यपाल उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के आवास पर आयोजित अल्पाहार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, इन्दु जायसवाल, माता गुजरी यूनीवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत, डॉ. चांदनी सहगल ने राज्यपाल को माता गुजरी का तैल चित्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। करीब एक घंटे तक राज्यपाल श्री खान ...